Search
Close this search box.

एसईसीएल प्रबंधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई : प्रबंधन की लापरवाही सामने..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्थित SECL की खदान में हादसे के शिकार श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। खदान सुरक्षा की रिपोर्ट के आधार पर चरचा पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कोरिया। घटना 3 साल पहले 29 मई 2020 की रात्रि चरचा कॉलरी में एनिसेन्ट तिर्की की कार्य के दौरान डिस्चार्ज ड्रम में फंसने से मृत्यु हो गई थी, जो कि खदान के अंदर अलग ट्रेक में अकेले ही ड्यूटी कर रहा था, उसके साथ अन्य किसी भी व्यक्ति की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी जबकि बेल्ट ऑपरेटिंग करते समय दो व्यक्तियों की ड्यूटी लगी रहती है। उसे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

ऐसे में आरोपियों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया था। जांच के दौरान सब एरिया मैनेजर चरचा और खान सुरक्षा महानिदेशालय बिलासपुर से मौत के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी, जो रिपोर्ट में खान सुरक्षा महानिदेशालय बिलासपुर ने मृतक के मृत्यु का कारण फॉल्ट ऑफ डिशेस एंड मैनेजमेंट का होना पाया। कोरिया पुलिस ने खान प्रबंधक, शिफ्ट इंचार्ज, बेल्ट इंचार्ज, सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India