Search
Close this search box.

“घटना बहुत छोटी है मुझे इसकी जानकारी नहीं” : बेमेतरा हत्याकांड पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा घटना पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। खाद्य मंत्री ने कहा घटना बहुत छोटी है। बंद करके लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है। घटना जहां की है वहां बंद करिए, पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करके बेवजा लोगों को परेशान किया जा रहा है। मंत्री अमरजीत ने कहा, घटना इतनी छोटी है कि मुझे खुद को इसकी जानकारी नहीं है कि कहां पर यह घटना घटित हुई है।

बता दें कि विगत शनिवार को बेमेतरा के बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय चोट लगने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी, जिस वजह से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India