Search
Close this search box.

अतीक़ का बेटा असद अहमद ढेर, शव लेने कोई नहीं आया : वहीं कुख्यात अपराधी आदित्य राणा की उपचार के दौरान मौत..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झाँसी। उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनका एनकांउटर झांसी (Jhansi) में किया गया। एसटीएफ का  दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है।

सीएम योगी की प्रतिक्रिया :
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे। अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें. कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा। उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा।

वहीं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने ट्वीट कर जाँच की मांग की है।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बिजनौर पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधी/2.5 लाख रु॰के पुरस्कार घोषित अपराधी आदित्य राणा को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ़्तार किया गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India