जशपुर। काफी जनआक्रोश के बाद ऐसी कार्यवाही पर प्रशासन को आखिरकार विवश होना पड़ा। वहीं भाजपा लुडेग तमता मंडल के अध्यक्ष पुरेन्द्र यादव ने लकड़ी माफियाओं पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कहते हुए कहा कि वन विभाग से मिलीभगत कर वन माफिया लगातार प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की लगातार हरियाली कम होती जा रही है और पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है। जिम्मेदार वनकर्मी एंव तस्कर पर कडी कार्रवाई किया जाए ताकि भविष्य मे प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ों को काटने से पहले अपराधियों के हाथ कांपे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीब 25 लाख रुपए की सागौन लकड़ी बरामद की गई थी।
जाँच पश्चात डिप्टी रेंजर आशा लकड़ा और वन रक्षक अनूप लकड़ा को दोषी ठहराया गया है। सागौन जंगल में वन माफिया ने लाखों रुपये के कीमती पेडों की दिनदहाड़े कटाई की थी। इसके अलावा लुड़ेग के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में वन माफिया के 3 सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य वन संरक्षक ने कार्रवाई की है।











