Search
Close this search box.

घोटाले होंगे तो कार्रवाई होंगी ही : संबित पात्रा ने सीएम बघेल को कहा “नहीं चलेगी भ्रष्टाचार की दुकान”..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली में बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ सरकार ने घोटाले की दुकान नहीं खोली बल्कि इन घोटालों की फ्रेंचाइजी भी बांटी हुई है”। इन्हीं वजहों से आज जांच एजेंसियों के छापे वहां पड़ रहे है और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की छवि धूमिल करने की हमें जरूरत नहीं है। इससे पहले भूपेश बघेल ने दिल्ली में केंद्र सरकार पर आरोप लगाए थे।

https://twitter.com/sambitswaraj/status/1694702904765198413?t=8VprAtkBKk1sFh-fCo5KaQ&s=19

आगे उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैम्बलिंग, शराब घोटाला या कोयला घोटाला हो, गलत होगा तो उसके छींटे आप पर भी आएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब वो जमाना गया जब लगता था कि भ्रष्टाचार हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

संबित पात्रा ने कहा कि इन घोटालों के ऊपर 37 पन्नों की चार्जशीट बनी है। जिसमें यह स्पष्ट है कि पुलिस ASI चंद्र भूषण वर्मा, जिन्होंने 65 करोड रुपए के लेनदेन को स्वीकार किया है। इसके अलावा उन्होंने कई और भी लोगों का नाम लिया है। इसके अलावा कोयला घोटाला भी 540 करोड रुपए का था। सरकार के कई करीबी लोगों के घरों से नोटों के बंडल मिले। क्या इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। दुकानों में दो-दो काउंटर खोलकर हवाला का कांड किया गया। यदि जनता के पैसे लूटोगे तो एजेंसी आप पर कार्रवाई जरूर करेगीऔर यह जारी रहेगी।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India