सुरजपूर : जरही। राष्ट्रजागरण 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ मार्गदर्शक शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में सूरजपुर जिला के जरही दुर्गा पंडाल में बसंत पंचमी के दिन भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया साथ ही 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है जो दिनांक 21 फरवरी 2024 को प्रारंभ की जाएगी। प्रथम दिवस पर मंगल कलश यात्रा संपन्न की जाएगी वहीं प्रतिदिन ध्यान साधना के साथ दिनांक 24 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी इस महायज्ञ के दौरान सभी प्रकार के संस्कार जैसे गुरुदीक्षा, पुंशवन, मुंडन, विद्यारंभ, नामकरण, विवाह आदि निशुल्क कराए जाएंगे। वहीं संस्कार हेतु निशुल्क अग्रिम पंजीयन अवश्य कराएं एवं यज्ञशाला में समस्त वर्ग के लोग भारतीय वेशभूषा में प्रवेश करें।

गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा यज्ञ कुंड का निर्माण किया जा चुका है। भूमि पूजन गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन एस द्विवेदी जी एवं गोविंद प्रसाद सोनकर जी के द्वारा पूर्ण कराया गया जिसमें जरही के सम्माननीय परिजन कमल सक्सेना, प्रेम कश्यप, पुरण राजवाड़े, अमरेश सिंह, शारदाजी, मीना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, वंदना अवस्थी एवं कई परिजनों का काफी योगदान रहा।
गायत्री परिवार की परिजन शोभा तिवारी जी के द्वारा बताया गया कि शांतिकुंज हरिद्वार के प्रज्ञा पुत्रों की टोली द्वारा यज्ञ एवं सभी प्रकार के संस्कार कराए जाएंगे हर मानव में देवताओं का उदय तथा विश्व शांति एवं धरती में स्वर्ग का उदय प्राणी मात्र के कल्याण की कामना के साथ यह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समस्त क्षेत्रवासी पुण्य के भागीदारी बने।
वहीं महायज्ञ के कार्य को संपन्न कराने में शैलेंद्र सिंह बृजेश तिवारी श्रवण मिश्रा अशोक गुप्ता एवं जरही नगर पंचायत तथा गायत्री परिवार के सभी परिजन कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं












