Search
Close this search box.

फर्जी दस्तावेज पर कई वर्षों से थे कार्यरत : एसईसीएल प्रबंधन ने किया बर्खास्त..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। एसईसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी मुताबिक जमीन के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर वर्षों से एसईसीएल में 2 कर्मचारी नौकरी कर रहे थे। दीपका प्रबंधन ने जांच उपरांत सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बताया गया कि सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में रमेश कुमार पिता उमेद सिंह पे लोडर ऑपरेटर दीपका परियोजना एवम विनोद कुमार वर्मा पिता डी पी वर्मा सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर रीजनल स्टोर दीपका शामिल है जो कई वर्षों से एसईसीएल में सेवारत थे, फर्जी पट्टे पर नौकरी करने वालों की शिकायत कंपनी के समक्ष गोपनीय शिकायत पत्र के माध्यम से पहले की गई थी। कंपनी द्वारा कराए गए विभागीय जांच में जमीन का फर्जी दस्तावेज सिद्ध हो गया और पूरा मामला सही पाए जाने के उपरांत सेवा समाप्त कर दी गई है। कार्रवाई से बचने संबंधित लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें कंपनी की ओर से बर्खास्त कर दिया गया।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India