रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के संक्षिप्त बस्तर दौरे के संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहाकि कांग्रेस ने 4 साल पहले जो झूठ का मकड़जाल बुना था, अब वह उसमें बुरी तरह उलझ गई है और जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं कर रही है। मुंह छुपा रही है। इसका सबसे बड़ा ताजा उदाहरण है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया का बस्तर में चुनिंदा कुछ जगहों पर दौरा कार्यक्रम का दिखावा। पहले तो पुनिया का पूरे बस्तर में होने वाले दौरे का खूब प्रचार किया गया लेकिन वह दौरा आदिवासी विरोध के भय से निरस्त कर दिया गया। अब पुनिया का जो दौरा कार्यक्रम सामने आ रहा है, वह बता रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के आरक्षण के मामले में सुनियोजित तरीके से जो कृत्य किया है, जो धोखेबाजी की है, उसके परिणामस्वरूप पुनिया बस्तर की जनता का सामना करने से कतरा रहे हैं।










