Search
Close this search box.

गेवरा बस्ती ग्रामीण बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती स्थित ग्रामीण बैंक में आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार को बैंक की खिड़की से धुंआ निकल रहा था। यह देखकर पुलिस और जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एसईसीएल की दमकल वाहन मौके पर पंहुची और आग बुझाया। इधर कोरबा से भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पंहुच चुकी थी। मौके पर देखा गया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था की आग देर रात लगी होगी, जिस वजह से वहां सामानों में केवल राख बचे हुए थे,फिर भी कोई चिंगारी आगे न फैले इसलिए पानी की बौछार की गई।

फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बैंक के मैनेजर ने बताया कि बैंक के सामने हाल में ही आग लगी है, अंदर रिकार्ड रूम सुरक्षित है। कुर्सी,टेबल, कंप्यूटर व कुछ दस्तावेज पूरी तरह से खाक हो गए हैं। आग रिकार्ड रूम तक नहीं पहुंच पाई, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। गेवराबस्ती व्यापारी संघ के अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि बैंक को शिफ्ट करने की बात चल ही रही थी और यह घटना हो गई।

admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India