https://twitter.com/cugwmui/status/1581268843636609025?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581268843636609025%7Ctwgr%5Eb81c6c3d8a8127175ed590ff733a9ef31b60e8bc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fviral%2Ftrending%2Fdream-marriage-proposal-when-guy-proposing-to-his-girfriend-by-dancing-to-an-srk-song-watch-video%2Farticleshow%2F94919464.cms
शादी के प्रपोजल का पड़ाव निश्चित रूप से हर कपल के लिए एक बड़ा कदम होता है, जो सगाई से लेकर एक साथ सात फेरों में बंधने का प्रतीक होता है। लव मैरिज में शादी का प्रपोजल काफी मायने रखता है। पार्टनर, उम्मीद करते हैं कि उनका प्रपोजल जिंदगी की एक खूबसूरत याद हो। ऐसे में हर कपल चाहता है कि उनकी शादी का प्रपोजल बेहद यूनिक हो। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियोज है, जिसमें आप कपल को अलग-अलग तरीकों से अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करते हैं। कोई ड्रिंक में अपने पार्टनर को अंगूठी देता है, तो कोई सार्वजनिक तौर पर घुटनों पर बैठकर पार्टनर को अंगूठी दिखाते हुए कहता है- क्या तुम मुझसे शादी करोगी/करोगे? हमें ट्विटर पर एक ऐसा ही दिल जीतने वाला प्रपोजल मिला है, जिसे देखकर बहुत से कपल चाहेंगे कि उनका वेडिंग प्रपोजल भी कुछ ऐसा ही हो। और हां, इस प्रपोजल का शाहरुख खान से भी खूबसूरत कनेक्शन है!










