Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस की सफलता : अंतर्राज्यिय चोर गिरोह का पर्दाफाश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर। जिले के ज्वेलरी दुकान में 2 अगस्त को हुई लाखों की चोरी को पकड़ने में सूरजपुर पुलिस को सफलता मिली। मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के जेवरात की बिक्री से प्राप्त रकम व चांदी के कुछ गहने बरामद किए हैं। इस गिरोह के 3 सदस्य बिलासपुर जेल में एक अन्य प्रकरण में बंद हैं, इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह गिरोह बिलासपुर, जांजगीर-चांपा व सूरजपुर जिले में सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

गौरतलब है कि नगर विकास ज्वेलर्स के संचालक विकास सोनी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र 150 ग्राम सोने का जेवर, 3 किलो चांदी व नगद रकम 4 लाख 20 हजार रुपए पार कर दिया है। मामले में पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे के निर्देशन व एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम इस चोरी को सुलझाने जुटी थी। सूरजपुर शहर सहित जिलों के संभावित मार्गों के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही प्रदेश में अन्य जिलों में इस प्रकार के वारदात को अंजाम देने से संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अवलोकन किया गया।
आरोपी विजय कुमार बसोर पिता शिवप्रसाद बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लामीदाह थाना सरई जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी करने वाले गैंग के सदस्य के रूप में कार्य करता है।
उसने गैंग के अन्य सदस्य बडक़ा बसोर व 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास ज्वेलर्स से सोने-चांदी का जेवर व नगद रकम चोरी करना स्वीकार किया। जाँच पश्चात प्रार्थी द्वारा नगद रकम 4 लाख 20 हजार चोरी होना बताया गया था वहीं 2 लाख 80 हजार रूपये ही बरामद हुए, जिसकी जांच जारी है।
चोरी की कार्रवाई में थाना प्रभारी विमलेश दुबे, थाना प्रभारी चांदनी रूपेश कुंतल एक्का, प्रधान आरक्षक तालीब शेख, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, रौशन सिंह, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, रामकुमार नायक, हरिशंकर सिंह व रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India