Search
Close this search box.

सरगुजा जिले के स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक ही नहीं, टूटे फर्स और बिजली भी नहीं : जिम्मेदार कौन? जिला प्रशासन या फिर ब्रिटिश शासन..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनतराई हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय का शिक्षक नहीं होने से अंग्रेजी विषय की पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो सकी। यहां पदस्थ अंग्रेजी शिक्षक का जुलाई में ही तबादला हो गया, जिसके पश्चात अन्य शिक्षक को यहां पदस्थ नहीं किया गया वहीं प्राचार्य का कहना है कि इसके लिए वे कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। जानकारी मुताबिक यहां एक प्राचार्य और दो नियमित व एक अतिथि शिक्षक हैं। वहीं स्कूल में 24 विद्यार्थी हैं।

स्थिति से अवगत होने पश्चात जानकारी मिली कि जुलाई में अंग्रेजी के शिक्षक गुलशन बांधे का तबादला गरियाबंद हो गया। अब यहां दाे शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई चल रही है। दसवीं की छात्रा रिंकी बंजारा, रेवती सिंह, सविता सिंह व शीतल ने बताया कि संस्कृत के 7, हिंदी के 10 व विज्ञान के 16 पाठ तक की पढ़ाई हुई है, जबकि अंग्रेजी की पढ़ाई ही नहीं हुई है।

प्राचार्य अरुणा मसीह ने कहा कि जिला स्तरीय बैठकों में कई बार अंग्रेजी शिक्षक को लेकर जानकारी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के कई कमरों का फर्श टूटकर गड्ढा हो गया है। इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है और चोरी की वारदातों के कारण बिजली भी नहीं लगवा रहे हैं।

दरअसल शिक्षा असुविधाओं का कारण स्पष्टतया जिला प्रशासन का है जिस पर त्वरित निराकरण शीघ्र होना आवश्यक है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India