जगदलपुर। बस्तर संभाग के मालगांव में छुई खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना जगदलपुर से 10 किलोमीटर दूर मालगांव की है। जानकारी मुताबिक मालगांव के छुई खदान में काम के दौरान अचानक खदान धंस गई। इस घटना कि जानकारी जैसे ही जगदलपुर पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू जारी किया गया। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 महिलाएं और एक पुरुष बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में मृतक दसमती, कमली, शांति, कुमारी, मनमती, शैतो और रामेश्वर हैं।
वहीं कुछ और लोगों के फंसे होने की जानकारी है. जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।











