नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बढती वायु प्रदूषण के मद्देनजर शहर में फिर से कई तरह की पांबदियां लगा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता (AQI) एक बार फिर 400 के पार चल गई, जिसे देखते हुए CAQM ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू कर दी। इसके तहत शहर में निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हवा की खराब हो रही गुणवत्ताा के चलते देश की राजधानी में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवंबर माह में केंद्र के एयर क्वालिटी पैनल ने सरकार केे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को छोड़कर, दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद दिल्ली के वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद इन बंदिशों को शिथिल कर दिया गया था।

नवंबर माह में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया था। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 400 के ऊपर पहुंच गया था, नौबत यहां तक पहुंच गई थी कि दिल्ली और नोएडा में प्राइमरी स्कूलों को बंद रखने तक का फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा था।











