Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में खनिज सचिव रहे आईएएस अधिकारी के कई ठिकानों पर ईडी की कार्यवाही : कोल स्कैम से जुड़ा मामला..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर।  प्रदेश में भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। आईएएस समेत कई अधिकारी और कारोबारीयों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। सीनियर IAS अधिकारी अनबलगन पी. के रायपुर और भिलाई के घरों में ईडी का छापा पड़ा है। इसके साथ ही ऐश्वर्या किंगडम निवासी विपुल जैन, अशोका टावर निवासी स्वतंत्र जैन, कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर के ठिकानों पर भी ED की छापेमारी जारी है।

बता दें कि अनबलगन पी. इस समय पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रह चुके हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी. भी IAS हैं। जानकारी यह है कि 20 अलग-अलग टीम शहर के कई हिस्सों में छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात से होटलों में डेरा डाले हुई थी। पूरा मामला कोयला घोटाला से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ED ने इससे पहले कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

प्रदेश में ईडी की छापेमारी कार्यवाही पर सीएम बघेल भी साफ शब्दों में कह चुके हैं कि वे ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि केंद्र की बीजेपी सरकार हमें बदनाम करने की साजिश कर रही है। वे राज्य में प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम को भेज रहे हैं। बीजेपी हमसे छत्तीसगढ़ में लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं है इसलिए वह ईडी, आईटी और अन्य एजेंसियों का उपयोग कर रहे हैं परंतु हम इन ताकतों से डरने वाले नहीं हैं। सीएम ने आगे कहा कि ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। हम इसका अभिनंदन करते हैं, लेकिन ईडी और आयकर अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान जिस तरह से गैरकानूनी काम सामने आ रहे हैं, वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India