Search
Close this search box.

जमकर मारपीट, सिर्फ दो मुख्य राजनीतिक पार्टी : राहुल गांधी के मसले पर बहाल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर।  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के मसलेे पर रायपुर प्रभावित रहा। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का सिर फुटा। वहीं युवा कांग्रेसियों ने भी बीजेपी कार्यलय एकात्म परिसर की दीवार पर लगे बैनर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फोटो पर कालिख फेंकी है, इतना ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता अब राजीव गांधी भवन में जमकर पथराव कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए ऱखने की अपील की है।

बता दें कि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे, जहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई है। वहीं मामले को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राजीव भवन में घुसने की कोशिश की, साथ ही जमकर दोनों तरफ से पथराव भी किया गया, रायपुर पुलिस द्वारा मामले को हद तक सामान्य बनाने की कोशिश जारी है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India