Search
Close this search box.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने दबोचा : बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल तैनात..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में पुलिस बल व पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं तरनतारन की ओर और अमृतसर जालंधर जीटी रोड पर स्थित रईया के पास से जाने वाले सभी रास्तों को बाधित कर दिया गया है।किसी को भी गांव से बाहर या अंदर जाने पर प्रतिबंध लगा दी गई है।

पंजाब पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने ट्वीट किया कि -सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।

गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क:

पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है।

खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नकौदर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के छह साथियों को गिरफ्तार किया था। प्रदेश में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके मद्देनजर प्रशासन ने रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने का एलान किया है। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें से दो हेट स्पीच संबंधित हैं। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से एफआईआर की कॉपी सामने आना बाकी है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India