
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी के अंदर बडे परिवर्तन किए गए। इस संबंध में जारी सूची के मुताबिक अमरजीत चावला को रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही अमरजीत चावला एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे।
वहीं रवि घोष को बस्तर, प्रतिमा चंद्राकर को राजनांदगांव का प्रभार सौंपा गया है। अरुण सिसोदिया संगठन महामंत्री होंगे, चंद्रशेखर शुक्ला को मोहला मानपुर का प्रभार दिया गया है।












