Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी डकैती, 7 करोड़ कट्टे की नोंख पर : सुरक्षा व्यवस्था आई सामने,,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। फिल्मी अंदाज पर एक्सिस बैंक के मैनेजर से करोड़ों रुपये की लूट की वारदात हुई है। सुबह लगभग नौ बजे बैक के अंदर नकाबपोश घुसकर लुटेरे ने घरघोड़ा मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर पर चाकू से वार किया और रुपये लूटकर भाग गया। कितनी राशि गई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। त्योहारी सीजन होने से राशि के लाखों में होने की चर्चा है, सुत्रों के हवाले से 7 करोड़ का अंदाज बताया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर कड़ी नाकाबंदी करते हुए अपराधियों की पतासाजी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में कुछ सीसीटीवी कैमरा के तकनीकी दिक्कतों के चलते बंद होने की बात सामने आई है। रायगढ़ एक्सिस बैंक में लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि तकरीबन 10 बजे बैंक कर्मचारियों ने 112 में डकैती की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि बैंक मैनेजर पर हमला कर स्टाफ को बंधक बनाते हुए लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है। बैंक से लूटी गई रकम का आकलन नहीं हो सका है। जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा। बैंक डकैती को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या 7 के करीब थी। उनमें से कई हथियारों से लैस थे। बहरहाल, पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों को पकड़ने सरहदी के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India