Search
Close this search box.

सरगुजा जिले के उदयपुर पुलिस की कार्यवाही : वाहन से 17 लाख रूपये कैश बरामद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस उदयपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 17 लाख रुपए नगद बरामद किया है। वाहन मालिक से उक्त नगद रकम व लक्जरी कार जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को कड़ी नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में उदयपुर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

सरगुजा पुलिस की जानकारी मुताबिक़ चेकिंग के दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही टाटा नेक्सन कार क्रमांक CG 12 BK 6202 को थाना उदयपुर के सामने मुख्य मार्ग पर चेकिंग के लिए रोका गया। पूछताछ करने पर वाहन मालिक ने अंबिकापुर से कोरबा की ओर जाना बताया जिसके बाद उक्त टाटा नेक्सॉन कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की में रखे एक थैले से 17 लाख रुपए नगद बरामद हुए। उक्त रकम के संबंध में वाहन मालिक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद पुलिस ने वाहन मालिक के साथ 17 लाख नगद और कार जब्त कर लिया। वाहन मालिक की पहचान ओंकार सिंह राणा (59) पिता स्व. रसपाल सिंह राणा निवासी साकिन विकासनगर, थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा के रूप में हुई है, जिस पर जाँच जारी है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India