Search
Close this search box.

क्या ईडी की कार्यवाही गलत है, तो 417 करोड़ कहाँ से बरामद : राजनीतिक दल कोई भी हो, जनता तय करेगी अपना अधिकार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। इस संबंध में अधिकारियों ने शुक्रवार को औपचारिक जानकारी दी है।

जानकारी मुताबिक़ जब्त किए गए सामानों में बड़ी मात्रा में कैश, सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत कई शहरों में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ तलाशी ली। इस दौरान 417 करोड़ रुपए की अपराध आय को जब्त किया है।

ईडी की जांच-पड़ताल में ये भी मालूम चला है कि कि महादेव ऑनलाइन बुक एप संयुक्त अरब अमीरात से चलाया जा रहा है, जो अपने सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर शाखाओं की फ्रेंचाइजी देकर संचालित किया जाता है। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव एप को प्रमोट करते हैं। इस कंपनी का परिचालन दुबई से होता है।

ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि उक्त सटोरियों के खिलाफ विदेश में भी गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। रायपुर की पीएमएलए विशेष न्यायालय ने भी फरार संदिग्धों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एप्लिकेशन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करने वाला एक प्रमुख सिंडिकेट है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India