भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के द्वारा सी-विजिल ऐप प्रत्येक जागरूक नागरिक के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस ऐप का इस्तमाल आवश्य करें, किसी भी प्रकार कि अवैधानिक चुनावी गतिविधियों के खिलाफ..क्योंकि एक जिम्मेदार नागरिक को सबसे पहले अपनी चिंता होती है फिर घर-समाज-राज्य और राष्ट्र. हमें विकास तो चाहिए पर इस विकास के लिए इसमें बस शामिल होना अत्यंत आवश्यक होगा।
रायपुर। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भी मतदान की तारीखों की घोषणा करते हुए पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। इस चुनाव के दौरान आपके आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो आप सीधे इसकी शिकायत अब चुनाव आयोग से कर सकेंगे और आपकी पहचान भी पूरी तरह से गोपनीय ही रखा जाएगा। आपकी शिकायत को पुख्ता पाया गया तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई भी की जाएगी।
बता दें कि सी-विजिल भारत के चुनाव आयोग का एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसके माध्यम से नागरिकों को चुनाव के दौरान रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, समय से अधिक देर तक लाउडस्पीकर बजाने जैसे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट करने का अधिकार देता है। इस साधारण मोबाइल ऐप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो को कैप्चर कर उल्लंघन का स्पष्ट प्रमाण मिलते ही चुनाव तंत्र तत्काल हरकत में आ जाता है। प्रत्येक सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि में की गई कार्रवाई के साथ जवाब दिया जाता है। चुनाव आयोग की सबसे खास बात यह है कि इसमें शिकायतकर्ता का कोई भी विवरण का खुलासा नहीं होगा और यह पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। इसका उपयोग बिलकुल आसान है, सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर सी-विजिल एप को इंस्टॉल करना होगा, इसमें लॉगिन करने के बाद शिकायत करने के लिए पहले से ही आपके सामने कई ऑप्शन होंगे, जिसमें पैसे बांटना, शराब बांटना, पोस्टर-बैनर बिना अनुमति, आग्नेयास्त्रों का प्रदर्शन, धमकी, वाहन या बिना अनुमति के काफिले, पेड न्यूज, संपत्ति का विरूपण, मतदान के दिन मतदाताओं का परिवहन, मतदान केंद्र के 200 मीटर के भीतर प्रचार यह सब अंकित होगा।











