जशपुर। प्रदेश के जशपुर जिले में भाजपा के विधानसभा टिकट बंटवारे को लेकर ग्रामीणों का बड़ी संख्या में विरोध जताया जा रहा है। आदिवासियों के हितों को लेकर लगातार कांग्रेस के विरोध में संघर्ष करने वाले जमीन से जुड़े नेता जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के सैकड़ों समर्थक अब बगीचा, पंडरापाठ में एकजुट हो रहा हैं। करीब 2-3 दिनों से पंडरापाठ और सन्ना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण ढोल नगाड़ा लेकर राजधानी रायपुर पहुंच कर भाजपा कार्यालय के समक्ष डेरा डाल कर बैठ गए हैं।
जानकारी मुताबिक़ पंडरापाठ क्षेत्र से लगभग सौ गांव के लोग भी एकत्रित हुए हैं। क्षेत्रवासी यहां जशपुर विधानसभा से गणेश राम भगत को भाजपा की टिकट नही मिलने से नाराज हैं। बगीचा,सन्ना, मनोरा क्षेत्र से एकत्रित सभी ग्रामीण भाजपा नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। यहां से एक और जत्था भी अब भाजपा का प्रदेश कार्यालय में पहुंच कर अपनी नाराजगी व्यक्त करेंगे।












