पेटी ठेके में करोड़ों का काम करने वाले भी निशाने पर
रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में टेंडर के अलावा ज्यादातर बिना टेंडर लिए पेटी ठेके में करोड़ों रुपए का काम करने वाले ऐसे ठेकेदार अब भाजपा नेताओं के निशान पर हैं जो महापौर एजाज ढेबर के चहेते रहे हैं। मंत्रियों को इनसे परहेज करने कहा गया है तो वहीं अधिकारियों को साफ कहा गया है अगर किसी ने भी अगर ठेकेदारों से दोस्ताना निभाया तो ठीक नहीं होगा चाहे वो IAS हो या डिप्टी कलेक्टर। प्रताड़ित भाजपा नेताओं ने पूरी सूची और शिकायत सरकार को सौंपी है। भाजपा नेताओं की मानें तो शिकायत में रावतपुरा कालोनी में कूटरचना कर ठेके लेने वाले ठेकेदार की बात हो, विद्याचरण शुक्ला समेत दर्जन भर चौराहों में करोड़ों रुपए सौंदर्यीकरण का काम हो, फ्लाईओवर में 75-75 लाख रुपए फॉल सीलिंग का काम हो, पुरानी बस्ती में डामरीकरण का काम हो या तेलीबांधा नेशनल हाइवे में 1 करोड़ रुपए का डिवाइडर बनाने का काम, ऐसे काम करने वाले ठेकेदेर और फर्म की शिकायत EOW में करने की तैयारी है। इसके लिए बकयादा प्रतिवेदन भी तैयार है। इनमें महापौर के रिश्तेदारों,भाई,भतीजे के अलावा खास आदमी उमेर समेत डामरीकरण का काम करने वाला परवेज खान,फिरोज,नईम खान, महापौर के बड़े बड़े पोस्टर लगाने वाले भरत वलेचा,राकेश सोमानी जैसे कई ठेकेदारों का नाम है। इनमें बड़ा हाथ मारने वाले बूढ़ातालाब के ठेकेदारों और कंसल्टेंट वाली कंपनी का भी नाम है। एक बड़ी सूची तो महापौर गैंग में सफाईकर्मी के नाम भर्ती लोगों की है जो मुफ्त में बैठे मलाई खा रहे हैं। बताया जा रहा है की आने वाले हफ्ते में इनके खिलाफ शिकायत EOW में की जाएगी।










