Search
Close this search box.

राहुल गांधी पहुँचे सरगुजा संभाग : लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, क्या कहती है जनता?..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा संभाग। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार 12 फरवरी की शाम सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा 12 फरवरी को सूरजपुर जिले के ग्राम शिवनगर में रात्रि विश्राम करेगी और 13 फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे उदयपुर से पुनः प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान यात्रा रूट के कई गांवों में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभाएं होंगी। किसान संगठनों, एनजीओ, विहान महिला समूहों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी इस दौरान मुलाकात होगी। यात्रा के स्वागत और रूट में व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय स्थापित कर दिया गया है।

12 फरवरी को यात्रा के सरगुजा संभाग में प्रवेश, रात्रि विश्राम तक के स्वागत एवं व्यवस्था की जवाबदेही सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर ब्लॉक कांगेस कमेटी कर रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह व सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में ग्राम तारा से लेकर शिवनगर तक की व्यवस्थाओं पर कार्य जारी है। 13 फरवरी को प्रातः 8 बजे उदयपुर से यात्रा की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। समस्त मार्ग न्याय यात्रा के स्वागत के झंडे-बैनर से आच्छादित हो गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को उदयपुर से यात्रा प्रारंभ होने और अंबिकापुर पहुंचने तक के मार्ग के लिए उदयपुर, लखनपुर एव अंबिकापुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर चुके हैं। इसके लिए विक्रमादित्य सिंहदेव, कृपा गुप्ता, विनय शर्मा, सिद्धार्थ सिंहदेव और राजनाथ सिंह को जवाबदेही सौंपी गई है।

अंबिकापुर शहर के कला केंद्र मैदान में राहुल गांधी की विशाल आमसभा होंगी। स्थान और दोपहर भोजन आदि की व्यवस्था की देखरेख श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मो. शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा कर रहे हैं। सभा के लिए सरगुजा संभाग के विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने की जवाबदेही 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन सिमिती के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं द्वितेन्द्र मिश्रा के पास है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यात्रा आमजन के हित में न्याय के उद्देश्य से निकाली गई है। राहुल गांधी समाज में व्याप्त तकलीफों की आवाज बनकर सडकों पर उतरे हैं। इस कारण से यात्रा के शुरुआात से ही आमजन स्वस्फूर्त रुप से यात्रा के भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आज रायगढ में यात्रा के शुरुआत में भी भारी संख्या में नागरिक जुटे थे। सरगुजा में भी यही होगा।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India