Search
Close this search box.

मंदिर प्रांगण में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा : सूरजपुर जिला के भटगांव पुलिस आरक्षकों की सक्रियता..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशेषकर सुरक्षा विभाग में कार्य प्रणाली का आधारभूत स्तर मजबूत हो तो सफलता लाजमी है और साथ ही कानून और व्यवस्था में बेहतर सामंजस व नागरिकों में सौहाद्रता स्थापित होती है।

 

सूरजपुर। जरही : ऊर्जा नगर जरही के शिव मंदिर प्रांगण में चोरी की घटना के पश्चात क्षेत्रवासयों में रोष व्याप्त के दौरान ही भटगांव पुलिस की सफलता रंग लाई।

मंदिर प्रांगण के पुजारी द्वारा रात्रि हुई चोरी के अगले दिन ही 20 फरवरी 2024 को सूचना दी गई इसके बाद ही भटगांव पुलिस की जांच प्रक्रिया शरू कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर. अहिरे द्वारा तत्काल टीम गठित कर सघन जांच पश्चात मंदिर में चोरी के आरोपियों में राजकुमार पासवान आ. ओमप्रकाश पासवान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोरंधा जरही व छोटु केंवट आ. सदानंद केंवट उम्र 20 वर्ष निवासी ऊर्जा नगर जरही को गिरफ्तार किया गया एवं मंदिर प्रांगण से चोरी किए गए सभी सामान बरामद किए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव राजेंद्र साहू व टीम के आरक्षक मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, विश्व रंजन और महिला आरक्षक प्रीति भगत की सक्रियता से चोरी के आरोपियों को भादसं. कि धारा 380 व 457 के तहत गिरफ्तार किया गया।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India