Search
Close this search box.

बस्तर डिविजन के सचिव ने बताया पुलिस नक्सल मुठभेड़ फर्जी : कहा महुआ बीनते 6 ग्रामीणों की हत्या..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजापुर। विगत बुधवार को बासागुड़ा क्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके में तालपेरू नदी के किनारे हुए मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। अब इस मुठभेड़ पर नक्सलियों का बयान आया है कि चिपुरभट्टी मुठभेड़ फर्जी है। मुठभेड़ के विरोध में 3 अप्रैल को बीजापुर-सुकमा जिला बंद का ऐलान किया है।

दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव गंगा ने बयान जारी किया, जिसमें फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो पार्टी कार्यकर्ता समेत 6 ग्रामीणों की गोली मरकर हत्या की गई। जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएमएम अध्यक्ष गंगी और पीएल 9 पार्टी सदस्य नागेश चिपुरभट्टी में ग्रामीणों की बैठक लेने गए थे। सुबह 4 बजे सोए हुए कार्यकर्ता को निहत्थे पकड़कर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं खेतों में महुआ और मवेशियों को चराने वाले 4 ग्रामीणों को भी मुठभेड़ में गोली मारने का आरोप लगाया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India