Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में मिला हिरे का भंडार : जल्द होगा ई-आॕक्सन..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति अनुसार यहाँ खनिज संपदा की प्रचुरता है। प्रदेश के जिला जशपुर स्थित तुमला गांव में हीरे का भंडार मिला है। यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरे होने की पुष्टि हुई है। पूरे क्षेत्र में मौजूद संकेतक खनिजों क्रोमाइट, पाईरोप, इल्मेनाइट व अन्य भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। संकेतक खनिज उच्च ताप एवं दाब में ही मिलते हैं।

वहीं खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने बताया कि भौमिकी एवं खनिजकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में हीरे का यह ब्लाक खोजा गया है। जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग हीरा खनन के लिए ई-आक्शन जारी करेगा।

बता दें कि प्रदेश में गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह, पायलीखंड में विश्वस्तरीय गुणवत्ता के हीरे प्राप्त हुए हैं। यहां की खदान देश की सबसे बड़ी हीरा खदानों में एक है। गरियाबंद के अलावा महासमुंद, जांजगीर-चांपा में अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। महासमुंद और कांकेर में सोने के छोटे-बड़े भंडार भी मिले हैं। खनिज विभाग ने महासमुंद और कांकेर जिलों के तीन खनिज ब्लाकों में सोने और हीरे के खनन के लिए हाल ही में ई टेंडर जारी किया है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India