Search
Close this search box.

अंतर्राज्यिय भू-माफिया गैंग के 5 गुर्गों को सरगुजा पुलिस ने दबोचा : देने वाले थे कई वारदातों को अंजाम..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस को जमीन से कब्जा खाली कराने वाले गैंग को पकड़ने में पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई। अंबिकापुर में हरियाणा के गुर्गे जमीन पर कब्जा खाली कराने का काम करते थे, सीतापुर इलाके में बाइक लूट के बाद गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ASP सरगुजा अमोलक सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह जमीन माफियाओं के लिए अंबिकापुर में काम करने का प्लान बनाया था। ठेकेदार सीतापुर के ठेकेदार मनीष अग्रवाल के कर्मचारी की बाइक को गिरोह ने लूटा, जिससे ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सभी आरोपी रोहतक हरियाणा के निवासी हैं, आरोपी बाइक लूट के बाद फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गांधीनगर क्षेत्र के सुभाषनगर से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह से एक कट्टा, डंडा, स्कॉर्पियो व बाइक जब्त किया गया है। स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा की थी जिस वजह से आरोपियों ने बाईक लुटने को अंजाम दिया जिससे वे आसानी से ऐसे वारदात कर सकें, परंतु सरगुजा पुलिस ने इनके द्वारा होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India