बिहार पुलिस के इस जिले के पुलिस अधीक्षक ने तीन महीनों में 300 से अधिक चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए वहीं नव वर्ष में 200 से अधिक चोरी के मोबाइल फोन वितरण कर जनता को किया खुश। साथ ही लॉ एन ऑर्डर को भी किया दुरुस्त..
आरा। भोजपुर पुलिस ने नए साल पर लोगों को एक बड़ा उपहार भेंट किया। वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को एसपी श्रीराज ने 80 चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए। एसपी द्वारा गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने इन्हें बरामद किया। जब पुलिस की कार्यवाही अच्छी हो तो स्वाभाविक ही लोगों को बड़ी तसल्ली मिलती है, बड़ी संख्या में मोबाइल फोन मिलने की खुशी लोगों में स्पष्ट जाहिर हुई।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक एसपी राज ने अपने ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ये मोबाइल अलग जगहों व अलग समय पर चोरी हुए थे। इनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। नए साल के पहले दिन मोबाइल वापस पाकर लोग काफी खुश थे। वे भोजपुर पुलिस के इस काम की तारीफ कर रहे थे।
पिछले तीन महीना में 72 लाख रुपये मोबाइल फोन हुए बरामद :
मिडीया को एसपी श्रीराज ने बताया कि पिछले तीन महीनों में भोजपुर पुलिस ने 300 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत लगभग 72 लाख रुपये है। ये मोबाइल उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों के लिए नए साल का एक खास तोहफा साबित हुई। इससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और बढ़ा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।











