Search
Close this search box.

राजधानी पुलिस ने 60 लाख रू चोरी के मोबाइल लौटाकर दी बड़ी मुस्कान : 2025 में कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपए के मोबाइल फोन हुए बरामद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। नव वर्ष के आगमन पर ही प्रदेश की राजधानी पुलिस ने तकरीबन 60 लाख रुपये कीमत के 300 गुम हुए मोबाइल फोन को देशभर के विभिन्न राज्यों से बरामद करके उनके असली मालिकों तक पहुंचाई। इस अथक प्रयास और समर्पण से रायपुर पुलिस ने लोगों को नव वर्ष की नई खुशी प्रदान की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने गुम मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने के बाद एक विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और समन्वय से विभिन्न राज्यों जैसे ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से मोबाइल फोन बरामद किए और इन राज्यों से कुरियर के माध्यम से मंगवाया गया, कुछ मामलों में मोबाइल धारकों से स्वयं भी कुरियर कराया गया। वर्ष 2024 में अब तक रायपुर पुलिस ने 2 करोड़ 25 लाख रुपये कीमत के कुल 1051 गुम मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए हैं।

रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए तो वे तुरंत www-ceir-gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें. इसके साथ ही मोबाइल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखने की सलाह भी दी गई है ताकि उसका किसी आपराधिक गतिविधि में उपयोग न हो सके।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India