Search
Close this search box.

अब नहीं देनी होगी टोल टैक्स : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय जल्द जारी करेगी समस्त क्षेत्र में..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। राहगिर महंगा टोल-टैक्स देते-देते परेशान हो गये हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि नए साल पर सरकार ने देश के करोड़ों लोगों को टोल टैक्स से मुफ़्त कर दी है अब 20 किमी की दूरी पर निजी वाहनों से कोई टोल वसूली नहीं होगी, हालांकि ये लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिन्होने अपने वाहन में ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अभी सिर्फ कुछ ही हाईवेज पर इस नियम को मंजूरी मिली है लेकिन बहुत जल्द देशभर में इस नियम को लागू किया जाना तय माना जा रहा है।

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से हाल ही में एक सूचना को जारी किया गया था, जिसमें नियमों में बदलाव की बात आम जनता से शेयर की गई थी।

जीएचएस के बारे में जाने :

अगर वहां आप चलाते हैं तो आपको GNSS के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक परिवहन मंत्रालय के तरफ से हाल ही में फास्टर के साथ ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम को टोल टैक्स लागू किया गया है, जिसके तहत आप जितना टोल रोड का इस्तेमाल करते हैं, उतना ही टोल प्रतिकिमी. के हिसाब से आपके खाते में से काट लिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कर्नाटक के नेशनल हाईवे 275 (बेंगलुरु-मैसूर) और हरियाणा के नेशनल हाईवे 709 (पानीपत-हिसार) पर लागू कर दिया गया है।

पूरे देश में होगी लागू :

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई कार्यक्रम में कह चुके हैं कि बहुत जल्द पूरे देश में जीएनएसएस सिस्टम लागू किया जाएगा। जिसके बाद हाईवेज से टोल नाकों को हटा लिया जाएगा, क्योंकि सैटेलाइट के माध्यम से आपके खाते से टोल का पैसा डिडेक्ट हो जाएगा।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India