दिखावे बाजी के फैशन में जिस तरह कपड़े फटते जा रहे हैं वैसे ही नशे की तरफ बढ़ते युवाओं पर नशे का सेवन कर मुंह नशा युक्त न महकने का फैशन भी चरम पर ही मानें और इस अध्याय का दूसरा पन्ना ड्रग तस्कर, सूत्रों के अनुसार सरगुजा संभाग में उत्तर प्रदेश और झारखंड से लगातार हो रहे ड्रग तस्करी का यह छोटा सा नमूना..
विगत 19 अप्रैल शनिवार ही सूरजपुर जिले के रेवटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बनारस रोड़ पर ग्राम चांचीडांड स्थित ढ़ाबा के पास एक व्यक्ति बस से उतरा व नशीली दवाई अपने साथ रखा है और बिक्री करने के फिराक में है। चौकी रेवटी पुलिस सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए फौरन ग्राम चांचीडांड पहुंची और घेराबंदी कर अवैध ड्रग तस्कर प्रतीक वस्त्रकार पिता शरद वस्त्रकार उम्र 20 वर्ष निवासी कुंदरापारा, वार्ड क्र. 10 तिफरा, थाना सिरगिटी, जिला बिलासपुर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत की 116 नग नशीली कफ सिरप व 90 नग नशीली टेबलेट जप्त की गई। मामले में नशीली कफ सिरप व टेबलेट जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्यवाही चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह व टीम की ग्राउंड स्तर सक्रियता से ही पुरी की गई।












