Search
Close this search box.

बेजुबान कहते रह जाते हैं ‘कृपया बचा लो हमें’ तब तक खाल मार्केट में : विलुप्त वन्य जीवों को ‘मैं बचाऊंगा’ यह तो हमें ठानना पड़ेगा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में विलुप्त होते वन्य जीवों की तस्करी मुख्यतः सरगुजा संभाग में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र व राज्य सरकार वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वृहत खर्च के साथ विभिन्न वन प्राणी सुरक्षा विभागों का गठन भी किया है फल स्वरुप बड़ी मात्रा में विलुप्त होते वन प्राणी जल्द ही चित्र बनकर न रह जाएं।

बलरामपुर। प्रकाश सिंह:  छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के खाल और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को उड़ानदस्ता टीम ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी मुताबिक़ बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य प्राणियों के खाल और हाथी दांत की तस्करी की शिकायतें लगातार मिलने के बाद सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने क्षेत्र में दबिश दी और वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश रहे थे।

वहीं रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में भी उड़नदस्ता टीम ने तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री में लिप्त 2 आरोपियों को पल्सर और स्कूटी वाहनों के साथ गिरफ्तार किए, आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (रहवासी बभनी, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) और रामबचन (रहवासी पुरानीडीह, रामानुजगंज) के रूप में हुई। उड़नदस्ता टीम ने आरोपी तस्कर अनिल कुमार से पल्सर वाहन क्रमांक UP 64 AD 0806 और रामबचन से स्कूटी क्रमांक CG 30 E 1027 को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India