Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल एरिया कमांडर ढेर : संयुक्त सुरक्षा बल की कार्रवाई..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुबह से जारी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 3 नक्सलियों के शव समेत हथियार और नक्सल सामग्री सुरक्षा बल द्वारा बरामद किए गये हैं। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की मांद में घुसकर कुल 14 लाख ईनामी 1 महिला नक्सली और 2 पुरुष नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान तीनों माओवदियों के शव समेत हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

  1. सरवन मडकम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम – एसीएम, सीतानदी/रावस समन्वय एरिया कमेटी- सचिव; ईनाम 8 लाख रुपये,
  2. राजेश उर्फ राकेश हेमला – एसीएम, नगरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस कमांडर; ईनाम 5 लाख रुपये,
  3. बसंती कुंजाम उर्फ हिडमें – पीएम, समन्वय/प्रोटेक्शन टीम, मैनपुर-नुआपाड़ा सदस्य; ईनाम 1 लाख रुपये।

जानकारी मुताबिक़ 28 सितंबर 2025 को कांकेर व गारियाबंद DRG और BSF जवानों की संयुक्त बल ग्राम छिंदखड़क के जंगल और पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। इन तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, फिलहाल इलाके में अभी भी जवान और  नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई.के.एलिसेला ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को थाना कांकेर क्षेत्र के मध्य जंगल में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा सर्चिंग अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई और बाद में तीन माओवादी के शव व नक्सली सामग्री बरामद की गई।

वहीं पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने कहा कि कठिन भौगोलिक व मौसम परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल जनता की सुरक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, उन्होंने माओवादी काडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ अन्यथा उन्हें कठोर परिणाम भुगतने होंगे।

इस बड़े हमले को लेकर जानकारी देने में और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिसमें अमित तुकाराम कांबले – उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, विपुल मोहन बाला – उप महानिरीक्षक, बीएसएफ सेक्टर कन्हारगांव, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India