Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के इस खदान में ज़मीन धसने से 7 लोगों की मौत : 7 अस्पताल, रेस्क्यू आॅपरेशन जारी..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जगदलपुर। बस्तर संभाग के मालगांव में छुई खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। यह घटना जगदलपुर से 10 किलोमीटर दूर मालगांव की है। जानकारी मुताबिक मालगांव के छुई खदान में काम के दौरान अचानक खदान धंस गई। इस घटना कि जानकारी जैसे ही जगदलपुर पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू जारी किया गया। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 महिलाएं और एक पुरुष बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में मृतक दसमती, कमली, शांति, कुमारी, मनमती, शैतो और रामेश्वर हैं।

वहीं कुछ और लोगों के फंसे होने की जानकारी है. जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India