Search
Close this search box.

आठ साल की बच्ची की मौत, फोन देखते वक्त हुआ हादसा : संभाले अपनो को..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आजकल स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में मोबाइल से करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया था। अब केरल के त्रिशूर में मोबाइल फटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, वीडियो देखते समय मोबाइल में ब्लास्ट हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, मामला केरल के त्रिशूर का बताया जा रहा है। हादसा उस समय हुआ जब एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 8 वर्षीय छात्रा तकरीबन 10 बजे रात्रि मोबाइल पर वीडियो देख रही थी। फोन बच्ची के हाथ में जोरदार धमाके से फटा और बच्ची घायल हो गई। यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। चिकित्सकीय ध्यान देने के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद बच्ची की मृत्यु हो गई।

इस तरह के हादसे कई बार मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट तो कई बार यूजर्स की लापरवाही के कारण होते हैं। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है या डिवाइस बहुत गर्म हो जाता है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने जैसी स्थिति बढ़ जाती है।

इस तरह कर सकते हैं सुरक्षा :
अगर आप फोन को चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर का यूज कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को तो खराब करता ही है साथ ही बैटरी ब्लास्ट का प्रमुख कारण भी बन सकता है। दरअसल, लोकल चार्जर में पावर फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और अधिक दबाव से कई बार बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। ऐसे में फोन को चार्ज करने के लिए सिर्फ फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India