रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। इस संबंध में अधिकारियों ने शुक्रवार को औपचारिक जानकारी दी है।
ED has conducted searches against the money laundering networks linked with Mahadev APP in cities like Kolkata, Bhopal, Mumbai etc and retrieved large amount of incriminating evidences and has frozen/seized proceeds of crime worth Rs 417 Crore. pic.twitter.com/GXHWCmKOuY
— ED (@dir_ed) September 15, 2023
जानकारी मुताबिक़ जब्त किए गए सामानों में बड़ी मात्रा में कैश, सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत कई शहरों में महादेव एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ तलाशी ली। इस दौरान 417 करोड़ रुपए की अपराध आय को जब्त किया है।
ईडी की जांच-पड़ताल में ये भी मालूम चला है कि कि महादेव ऑनलाइन बुक एप संयुक्त अरब अमीरात से चलाया जा रहा है, जो अपने सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर शाखाओं की फ्रेंचाइजी देकर संचालित किया जाता है। ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव एप को प्रमोट करते हैं। इस कंपनी का परिचालन दुबई से होता है।
ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि उक्त सटोरियों के खिलाफ विदेश में भी गंभीरता से जांच शुरू हो गई है। रायपुर की पीएमएलए विशेष न्यायालय ने भी फरार संदिग्धों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। बता दें कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग एप्लिकेशन अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की व्यवस्था करने वाला एक प्रमुख सिंडिकेट है।











