Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस उम्मीदवारों की दुसरी सूची उद्घोषित : भाजपा- कांग्रेस के नए चेहरों में रहेंगी अधिक रूझान..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में 53 नामों की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था, अब 53 और नामों को पार्टी ने मैदान में उतारा है। इस प्रकार कांग्रेस ने अभी तक 83 नामों का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।

दूसरी सूची में कांग्रेस ने दुर्ग जिले की 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। दुर्ग शहर से अरुण वोरा, अहिवारा से निर्मल कोसरे भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा : 

  • बिलासपुर – शैलेष पांडे
  • कोटा -अटल श्रीवास्तव
  • बेलतरा -विजय केशरवानी
  • बिल्हा -सियाराम कौशिक
  • मस्तूरी -दिलीप लहरिया
  • तखतपुर -रश्मि सिंह

इस दूसरी सूची में रामसुंदर दास महंत रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, रापयुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा को मौका दिया गया है। अभनपुर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, राजिम से अमितेष शुक्ला को दोबारा मौका दिया गया है। कुरूद से बीजेपी के अजय चंद्राकर के खिलाफ तारिणी चंद्राकर को उतारा गया है। भिलाई शहर से कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल बोरा के पुत्र अरुण बोरा को दोबारा मौका दिया गया है।

इसके पहले कांग्रेस ने 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें सीएम भूपेश बघेल पाटन से, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ने का एलान किया गया था। सीएम बघेल ने पहले ही कहा था कि नवरात्रि के पहले दिन रविवार को पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इसके साथ ही आज दूसरी सूची जारी कर दी गई।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India