Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में पंचायत सचिव हुए निलंबित : 75 लाख का घोटाला, जनचौपाल में उचित शिकायत पर हुई कार्यवाही..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रदेश के जिला जशपुर में दो पंचायत सचिवों को कार्य में लापरवाही भारी पड़ गई। सचिव भजमोहन पात्रे, बाबू साजबहार और जगन्नाथ जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है।

पंचायत सचिव जगन्नाथ जायसवाल को 75 लाख राशि गबन के आऱोप में निलंबित किया गया है। साप्ताहिक बैठक नहीं लेने, गौठन के कार्य और मुख्यालय में अनुपस्थित संबंधित शिकायतें थीं। जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने कार्रवाई की है।

दुसरा मामला मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दशरथ सिंह राजपूत ने आदेश जारी कर जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत धनगांव के पंचायत सचिव झूलाराम घृतटाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, सचिव द्वारा धनगांव के जनचौपाल में प्राप्त 25 निराश्रित आवेदनों को आवश्यक दस्तावेज के साथ जनचौपाल के पूर्व स्वीकृत हेतु जनपद पंचायत कार्यालय मुंगेली में जमा नहीं किया गया, जिसके कारण पात्र हितग्राही उक्त योजना से लाभान्वित होने से वंचित हो गए।

ज्ञात हो कि प्रदेश के समस्त जिलों में कलेक्टर द्वारा निर्धारित जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है। वहीं शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले संबंधितों के विरूद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जा रही है। अत: राज्य के समस्त जिलों के सम्मानित नागरिकों किसानों से आग्रह है कि वह अपने किसी भी समस्या को लेकर अपने जिला कलेक्टर को जनचौपाल के माध्यम से तत्काल संपर्क करें।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India