जगदलपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी कार्यालय के कार्यपालन अभियंता को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारी अजय कुमार ने निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के बदले में ठेकेदार से 2 लाख रुपए एडवांस की मांग की थी।
जानकारी मुताबिक़ ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। इसके बाद निर्धारित समय और तारीख के हिसाब से ठेकेदार ने शुक्रवार को जगदलपुर के साकेत कॉलोनी में स्थित अभियंता के सरकारी आवास में उसे रकम सौंपते ही एसीबी की टीम ने अभियंता को मौके पर रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया और एसीबी द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए अभियंता से पूछताछ कर रही है जिसके पश्चात प्रदेश भर के सरकारी महकमें में खलबली मची हुई है।
वहीं एक और अन्य मामले में बिलासपुर के लोरमी क्षेत्र में एसीबी टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी मुताबिक़ ग्राम पाली के उपभोक्ता नंदकुमार साहू के घर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर बिजली विभाग के अधिकारी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने बिजली विभाग कार्यालय से करीब 300 मीटर दूर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।












