Search
Close this search box.

प्रदेश के सूरजपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा छापेमार कार्यवाही : खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता पर देना होगा विषेश ध्यान..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर। विगत सोमवर 21 जुलाई 2025 को खाद्य एवं औषधि नियंत्रक छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन से जिला सूरजपुर मुख्यालय में प्रसाधन सामग्रियों के गुणवत्ता एवं मानक प्रसाधन सामग्रियों की जांच हेतु 05 कॉस्मेटिक व मनिहारी के थोक एवं फुटकर दुकानों में औचक छापेमारी कर प्रसाधन सामग्रियों के अभिलेखों की जांच की गई और प्रसाधन सामग्रियों के गुणवत्ता जांच हेतु 01 प्रसाधन सामग्री का नमूना संकलन किया गया।

जानकारी मुताबिक़ जाँच हेतु नमूना राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा दिया गया। औषधि एवं प्रसाधन सामग्रियों के मानक एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में कार्यालय उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सूरजपुर में पदस्थ औषधि निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, नमूना सहायक रामप्रकाश जायसवाल एवं सुश्री दीपा साहू उपस्थित रहें।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India