प्रतापपुर। प्रकाश सिंह : सरगुजा संभाग में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभात को सदृढ़ एवं संगठित बनाने हेतु अंजली आयम को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह है।
नव नियुक्त ब्लॉक सचिव अंजलि आयम ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगी, वही युवा शक्ति को साथ लेकर संगठन को सदृढ़ बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।
सर्व आदिवासी समाज के हित के लिए समस्त युवाओं को संगठित कर सामाजिक अनुष्ठानों में भागीदारी एवं सर्व आदिवासी समाज को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गई, वही सर्व आदिवासी समाज प्रतापपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह एवं सह मीडिया प्रभारी लक्ष्मी बैगा के द्वारा संगठन के कार्यों का उल्लेख कर नई जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया।










