Search
Close this search box.

प्रदेश का प्रथम जिला- डिजीटल शिक्षा अभियान को जिलाधीश ने दी हरी झंडी : साइबर अपराध पर भी होगी नियंत्रण..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सक्षम डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत् डिजिटल बस को जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखा कर कार्यालय से रवाना किया। यह डिजिटल बस आधुनिक तकनीकी से भरपूर एवं सुदुर ग्रामीण अंचलों में जाकर बच्चों और युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगी। इसके साथ ही साइबर सेल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिससे लोग साइबर अपराध को समझकर स्वयं निवारण करने में सक्षम होंगे।

जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि, जिला प्रशासन की पहल से जिले के युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान हो सकें । डिजिटल युग में सभी आगे बढ़े, इसी को लेकर इंडस टावर कंपनी ने जिला प्रशासन को सौगात दी है। इस सौगात के लिए कंपनी का धन्यवाद किया और कहा कि, अब हर चीज डिजिटल होते जा रहा जिसके लिए हर किसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इससे जिले को डिजिटल साक्षरता के रूप में मजबूती मिलेगी और लोग लगातार बढते साइबर अपराध से भी बच पाएंगे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India