Search
Close this search box.

युवा श्रमिक हुआ हादसे का शिकार : प्रदेश सरकार को उठाने होंगे ठोस कदम..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा स्थित उद्योगों में हादसे कम नहीं हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत एक श्रमिक की किलन से गिरने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ क्रांति सेना के लोग मृतक के शव को रखकर धरना दे रहे हैं।

जानकारी मुताबिक़ तिल्दा के टंडवा स्थित बजरंग पावर एण्ड इस्पात में कार्यरत चिंतामणि यदु की किलन में गिरने से मौत हो गई। परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से आक्रोशित ग्रामीण युवा मृतक के शव के साथ धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों से साथ धरने में शामिल क्रांति सेना की रायपुर इकाई की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपए देने के अलावा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

ज्ञात हो कि उरला सिलतरा तिल्दा क्षेत्र में स्थित उद्योगों में आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें गरीब मजदूर परिवारों के कर्मकारों के मौत का सिलसिला जारी है। इन घटनाओं के बावजूद सुरक्षा को लेकर ऐसा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहा है, जिनसे दुर्घटनाओं को रोका जा सके या दुर्घटना होने पर मजदूर सुरक्षित बच जाए, प्रदेश सरकार को इस पर ठोस कदम लेना महत्वपूर्ण हो चुका है।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India