Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ रेरा चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टता का आरोप : प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी हुआ जाँच के निर्देश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को निर्देश भेजा गया है।

जानकारी मुताबिक़ पीएमओ से मिले निर्देशों के तहत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने रेरा के छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़े होने की वजह से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने के साथ शिकायतकर्ता को सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई शिकायत में संजय शुक्ला के कामकाज और उनके पिछले रिकॉर्ड को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। जानकारी यह भी है कि भाजपा नेता ने संजय शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई बार अलग-अलग स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। इस शिकायत में संजय शुक्ला पर कथित रूप 300 करोड़ से अधिक की संपत्ति जुटाने, कथित तौर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और घोटालों में संलिप्तता, प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग, हाई-लेवल कवर-अप और कथित तौर पर न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं, और केवल संजय शुक्ला का ही नहीं पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व रेरा चेयरमैन में विवेक ढांढ की भी शिकायत करते हुए संजय शुक्ला को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

बता दें कि सीबीआई ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के घूस कांड में संजय शुक्ला को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल कर दिया है। लेकिन सीबीआई के चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी संजय शुक्ला को राज्य सरकार ने पद से नहीं हटाया है। अब पीएमओ से निर्देश आने के बाद कार्रवाई होने के आसार नजर आ रहे हैं।

शिकायत में CBI की FIR और चार्जशीट का हवाला दिया गया है। सीबीआई ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के घूस कांड में संजय शुक्ला को आरोपी बनाया है। इतना ही नहीं सीबीआई ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। इस दागी अफसर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की तरफ से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भी राज्य सरकार और लोकभवन से अब तक इन्हें पद से हटाया नहीं गया है।

इन शिकायतों के आधार पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूमि और बसाहट राज्य का विषय है, इसलिए राज्य सरकार इस मामले की जांच करे और उचित कार्रवाई के बाद रिपोर्ट केंद्र को भेजे।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India