Search
Close this search box.

दुखद घटना : महाकुंभ जा रहे पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की दुर्घटना में मौत : सीएम योगी ने लिया संज्ञान में..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद कार एक घर में जा घुसी। इस हादसे में प्रधान आरक्षक सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर है। यह हादसा यूपी के सोनभद्र जिले में हुआ है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी मुताबिक़ वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5 A चोपन-हाथीनाला मार्ग पर शाम 7:00 बजे यह घटना घटी। जहां एक कार और ट्रक के जोरदार टक्कर के बाद कार समीप के घर में जा घुसी, कार सवार सहित घर में बैठे 6 लोगों के मौत हो गई है। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची हाथीमाला चोपन पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है, घायलों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार में 7 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौत हो गई है जो छत्तीसढ़ के बलरामपुर जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में करौंदा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि प्रकाश मिश्रा भी शामिल हैं। हाथीनाला थाना क्षेत्र स्थित रानीताली में यह हादसा तब हुआ है, जब एक ट्रक अनियंत्रित डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आया गय और क्रेटा कार को टक्कर मार दी और सीधे एक घर में जा घुसी घटना में 6 लोगों की जान चली गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं चालक की पहचान सनाउल्लाह खान 40 वर्ष निवासी बलरामपुर-रामानुजगंज जिला (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और साथ ही तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India