Search
Close this search box.

कांग्रेस विधायक का आम कर्मचारी पर थप्पड़ का जवाब अनिश्चितकालिन आंदोलन : आम नागरिकों का क्षेत्र के अलावा पूरे प्रदेश में रोष व्याप्त..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पुरी नहीं हुई तो कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालिन आंदोलन की चेतावनी

रायपुर ब्यूरो।  प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की विवादित हरकत कोई नया नहीं परंंतु एक आम कर्मचारी को जनता के बीच ही पीटना समस्त नागरिकों में भय उत्पन्न करना स्पष्ट ।          सिद्ध होता है, जनता की इस घटना के बाद साफ तौर पर राय सामने आ रही है कि आगामी चुनाव में विधायक के ऐसी शर्मनाक हरकतों का उत्तर जरूर दिखेगा।

जानकारी अनुसार कांग्रेस विधायक जब बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट कर रहे थे, तो मौके पर सैकड़ों की संख्या किसान मौजूद थे। विधायक की गुंडागर्दी का वीडियो CCTV में कैद हो गया। जो अब जमकर वायरल हो चुका है।

इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय बैंक समिति के संगठन ने IG को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन में FIR नहीं हुई, तो जिले के केंद्रीय बैंक समिति के सारे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में अगर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हैं, तो किसानों से संबंधित बैंक का कामकाज पुर्ण रूप से प्रभावित होगा।


writers team
Author: writers team

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India