रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में शुक्रवार 959 सैम्पलों की जांच हुई है। 73 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 7 अप्रैल 2023 की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.61 प्रतिशत है।

प्रदेश में 7 अप्रैल को 13 जिला में 73 मरीज पाए गए हैं, वहीं 1 मरीज़ की मृत्यु हो गई। रायपुर में सर्वाधिक 40 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7, दुर्ग में 6 मरीज मिले हैं। शेष 5 अन्य जिलों में मिलें।











