Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के समस्त स्कूल कल से होंगी बंद : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर।  प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 15 जून तक रहेगा। 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ते देख शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले एक मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 22 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। 16 जून को स्कूल खुलेगा। जारी आदेश के मुताबिक, ये आदेश शासकीय स्कूलों के शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।  राजधानी रायपुर में तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में पारा 41-42 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में मौसम की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही थी। भीषण गर्मी और लू चलने से बच्चे परेशान थे। इससे पहले शासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7.30 से 11.30 तक करने का आदेश जारी किया था।



admin
Author: admin

Leave a Comment

और पढ़ें

15 Best News Portal Development Company In India